फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Temples started getting decorated for Chaitra Navratri

Kathua News: चैत्र नवरात्र के लिए सजने लगे मंदिर

Thu, 27 Mar 2025 01:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 27 Mar 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Temples started getting decorated for Chaitra Navratri
मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाते कारीगर। संवाद - फोटो : kathua
मंदिरों को रंग-रोगन करने तो कहीं फूलों से सजाने का काम जोर-शोर से जारी
विज्ञापन

कठुआ। चैत्र नवरात्र को लेकर जिले भर के देवी मंदिरों में आने वाले भक्तों का स्वागत करने की तैयारियां जोर-जोर से शुरू हो गई हैं। इस दौरान कहीं मंदिरों को रंग-रोगन करने तो कहीं फूलों से सजाने का काम जोरशोर से जारी है।
आगामी 30 मार्च से शुरू होने वाले पर्व के लिए जिले भर के देवी मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। वहीं, इस दौरान श्रद्धालुओं की सेवा के लिए लगाए जाने वाले लंगरों की भी तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। इसमें लगे सेवादारों का उत्साह देखते ही बन रहा है। जिले में चैत्र नवरात्र पर माता बाला सुंदरी मंदिर बिलावर, माता बाला सुंदरी मंदिर नगरी, जसरोटा स्थित काली माता मंदिर, लखनपुर स्थित किले वाली माता मंदिर, शेरकोटला स्थित चंडिका माता मंदिर, शहर के मुख्य बाजार स्थित माता आशापुरी मंदिर, हीरानगर स्थित किले वाली माता मंदिर में सबसे ज्यादा श्रद्धालु पहुंचते हैं।
विज्ञापन

जसरोटा स्थित काली माता के मंदिर में की जाने वाली तैयारी के बारे में मंदिर कमेटी के प्रधान बृजलाल शर्मा ने बताया की चैत्र नवरात्र के दौरान हर साल 9 दिनों के में लाखों की संख्या में भक्त काली माता का दर्शन करने के लिए आते हैं। लिहाजा इस दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर कमेटी पहले से ही प्रशासन के साथ संपर्क में है। ताकि 9 दिन के पर्व के दौरान यहां बिजली पानी जैसी कोई समस्या न आए। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने उन्हें इन नौ दिनों के दौरान पेयजल आपूर्ति को बनाए रखने के लिए जसरोटा पंपिंग स्टेशन पर एक नियमित कर्मचारी दिया है, जबकि पूरे पर्व के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग से मंदिर तक आने वाले रास्ते पर डंपरों की आवाजाही को बंद रखने का आश्वासन दिया है। इस बार मंदिर को सजाने के लिए कोलकाता से आए कारीगर अभी से जुट गए हैं। ताकि पर्व से पहले मंदिर को पूरी तरह से सुसज्जित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरी स्थित माता बाला सुंदरी मंदिर में स्वागत की तैयारी जोर-जोर से जारी है। सदस्यों ने बताया कि मंदिर में पड़ोसी राज्य पंजाब से काफी संख्या में श्रद्धालु माता का दर्शन करने के लिए आते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed