{"_id":"67be172e98ce6562de04eb2c","slug":"temples-of-kathua-decorated-with-flowers-due-to-mahashivratri-kathua-news-c-201-1-knt1006-117760-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: फूलों से सजे जिले के शिवालय, चारों तरफ महादेव के भजनों की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: फूलों से सजे जिले के शिवालय, चारों तरफ महादेव के भजनों की गूंज
विज्ञापन
कठुआ के बावलियों स्थिति शिवालय को सजाते हुए शिवभक्त। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। महादेव की आराधना के पर्व महाशिवरात्रि को लेकर जिले भर में शिवालय सजधज कर तैयार हो गए हैं। पर्व के लिए जहां कई शिवालयों को फूलों के साथ सजाया जा रहा है, वहीं, कई शिवालयों में बिजली की रंग-बिरंगी लाइटें मन को माेहित कर रही हैं।
इन मंदिरों में जहां आने श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। वहीं, कई मंदिरों में इस दौरान अलग-अलग धार्मिक आयोजन भी किए जा रहे हैं। कई सार्वजनिक स्थानों पर भी भक्त पर्व के लिए कार्यक्रम की तैयारी में जुटे दिखाई दिए। जगह-जगह बड़े साउंड सिस्टम पर बज रहे शिव भजन पर्व से एक दिन पूर्व ही जिले का वातावरण शिवमय बना रहे हैं।
पर्व को लेकर जहां आम भक्तजनों में उत्साह है। वहीं, मंदिरों में पर्व होने वाले कार्यक्रम के लिए कहीं मंच बनाया जा रहा है तो कहीं रात भर होने वाली चार पहर की पूजा के इंतजाम किए जा रहा है। इस दौरान जगह-जगह आयोजित होने वाले भंडारों की तैयारी भी की जा रही है। जबकि कई स्थानों पर भव्य शोभायात्रा निकालने के भी इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
महाशिवरात्रि पर यहां-यहां होंगे कार्यक्रम
1. शहर के कृष्णा कॉलोनी स्थित महाकालेश्वर शिवदुर्गा मंदिर में सुबह होने वाले ध्वजारोहण के साथ दो दिवसीय कार्यक्रम का आगाज होगा। शाम को जंगम शिव-विवाह का प्रसंग सुनाएंगे। रात के समय चार पहर की पूजा की जाएगी। इस क्रम में वीरवार को विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
2. शहर के सावन चक वार्ड 14 स्थित संकट मोचन शिव मंदिर में सुबह एक माह से जारी श्री रामचरित मानस परायण पाठ का भोग डाले जाने के बाद संगीतमय शिव कथा का आयोजन किया जाएगा। घगवाल के पंडित वीरेंद्र शास्त्री अपनी मधुर आवाज में भगवान की कथा का बखान करेंगे। कार्यक्रम के समापन पर भंडारे का आयोजन होगा।
3. बनी कस्बे में भगवान शिव की बरात निकलेगी। इस बरात में देवों के देव महादेव के कैलाश दर्शन आकर्षण का केंद्र होगा। ढोल-नगाड़ों के साथ सुसज्जित बरात में बनी कस्बे समेत आसपास की दर्जनों पंचायतों से शिभक्त शामिल होंगे। झांकी सेवा दरिया के पार शिवालय से शुरू होकर बनी कस्बे के मुख्य बाजार से होते हुए रेस्ट हाउस के नजदीक शिवालय और फिर प्रसिद्ध शक्ति माता मंदिर में पहुंचेगी।
4. नगरी कस्बे में भी भगवान शिव की भव्य बरात निकाली जाएगी। जो पूरे कस्बे का भ्रमण करने के उपरांत श्रीराधा-कृष्ण मंदिर में संपन्न होगी। कस्बे में बरात का स्वागत करने के लिए लोगों द्वारा स्टालों की व्यवस्था की जा रही है। जहां भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया जाएगा।
5. नगरी तहसील के ऐरवां स्थित आपशंभू मंदिर में भी सुबह से कार्यक्रम का सिलसिला शुरू हो जाएगा। मंदिर परिसर में सुबह से ही भंडारे की व्यवस्था की गई है। इस दौरान स्थानीय कलाकार और जंगम शिवकथा सुनाएंगे। शाम के समय वहां मिनी हरिद्वार के रूप में मान्यता दी जाने वाली बावलियों में गंगा जी आरती की तर्ज पर आरती की व्यवस्था की गई है। जिसमें 1100 दीपकों के साथ आरती की जाएगी।