फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   temperature decresed

पहाड़ों पर कोहरे की चादर छाने से फिर लौटी ठिठुरन

Mon, 04 Jan 2016 12:57 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Jan 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
temperature decresed

मौसम की पल-पल बदलती चाल पहेली बनती जा रही है। शनिवार को सर्द हवाओं के बीच सूर्य देव की कृपा के चलते गरमी की शुरुआत जैसा अहसास देने वाला मौसम रविवार को फिर सर्द हो गया।

विज्ञापन


सुबह कोहरे की चादर में लिपटी रही तो दोपहर से शाम तक कड़ाके की ठंड जैसा माहौल बना रहा। और तो और अब मौसम विभाग ने अगले दो दिन कोहरा, बादल छाए रहने से लेकर हल्की बूंदाबांदी का पूर्वानुमान दिया है।
विज्ञापन


जिसके बाद मौसम साफ होने के आसार हैं। शनिवार के मुकाबले रविवार का दिन न सिर्फ ठंडा रहा बल्कि दिन के समय औसत तापमान खासा नीचे रहा। सुबह से ही कोहरे ने दिनचर्या को प्रभावित करना शुरू कर दिया। दिन चढ़ने के बावजूद सूरज की किरणें नहीं फूट पाईं। नतीजतन हल्के कोहरे के बीच शीतलहर ने ठिठुरन लौटा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की छुट्टी पर एक तरह से यह सर्दी की मार थी। घरों में जहां लोगों ने गरम कपड़ों का सहारा लिया वहीं घर से बाहर की आपाधापी भी खासी प्र्रभावित रही। शहर के चौक चौराहों से लेकर दुकानों, सड़कों के किनारे जगह-जगह फिर से अलाव जल उठे। हर कोई सर्द मौसम में अलाव की आंच लेने को आतुर रहा।

स्कॉस्ट जम्मू की कठुआ एग्रोमेट युनिट के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान का स्तर 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर ही बना रहा।


मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी सर्द हवाओं के साथ सर्दी बढ़ सकती है। अगले दो दिन तक आसमान में बादलों का डेरा बना रह सकता है जिसके बाद ही मौसम खुलने के आसार बन रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed