{"_id":"6ac15c053419e22cdc091fe7","slug":"teen-divseey-aayojan-kathua-news-c-10-jam1005-1029987-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बसोहली उत्सव में दिखेगी संस्कृति की रंगत, 19 से तीन दिवसीय आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बसोहली उत्सव में दिखेगी संस्कृति की रंगत, 19 से तीन दिवसीय आयोजन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मंडलायुक्त रमेश कुमार ने शनिवार को 19 से 21 अक्तूबर तक होने वाले बसोहली उत्सव-2026 की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी तालमेल के साथ सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उत्सव में रामलीला, रावी आरती, स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां, सांस्कृतिक जुलूस, बसोहली पेंटिंग व स्थानीय कला की प्रदर्शनी, पारंपरिक खेल और स्थानीय व्यंजनों का हाट प्रमुख आकर्षण होंगे।
बैठक में पर्यटन, संस्कृति, खेल, शिक्षा और प्रचार गतिविधियों के साथ आयोजन स्थल पर स्वच्छता, सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, बिजली-पानी, जल निकासी, सजावट, मोबाइल शौचालय, कचरा प्रबंधन और बैरिकेडिंग की व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। मंडलायुक्त ने शाम के कार्यक्रमों के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति और पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्थानीय कारीगरों को लाइव प्रदर्शन, पारंपरिक उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री से जोड़ने तथा युवाओं, छात्रों, कलाकारों और स्थानीय लोगों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उत्सव में तकनीकी एवं शैक्षणिक सत्र, सेमिनार, पैनल चर्चा, चौपाल, पॉडकास्ट और इन्वेस्टर्स समिट भी प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने पर्यटन विभाग को बसोहली और आसपास के क्षेत्रों की पर्यटन क्षमता के प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। एडीसी बसोहली को उत्सव का नोडल अधिकारी नामित किया गया। संबंधित अधिकारियों को भौतिक निरीक्षण कर तैयारियों की नियमित समीक्षा करने को भी कहा गया।