{"_id":"676864df98b31fe86709ca17","slug":"team-of-health-department-aware-the-peoples-from-dengue-kathua-news-c-201-1-knt1006-115963-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेंगू से बचाव के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेंगू से बचाव के लिए किया जागरूक
विज्ञापन
कठुआ के वार्ड 1 में जलभंडारण व्यवस्था की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
डेंगू अलर्ट का लोगो लगाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में डेंगू के नए मामले सामने आने का सिलसिला थम गया है लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का क्रम लगातार जारी है। रविवार को जिला स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने शहर के वार्ड नंबर एक और चार में लोगों को डेंगू के बचाव के लिए जागरूक किया।
घर-घर जाकर विभाग के कर्मचारियों ने पानी की निकासी एवं पेयजल भंडारण की परिस्थितियों का अवलोकन किया। साथ ही लोगों को घरों के आसपास सफाई रखने व पेयजल को हमेशा ढककर रखने की नसीहत दी। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने लोगों को तीन दिन से ज्यादा बुखार रहने पर स्वास्थ्य जांच करवाने को प्रेरित किया ताकि अगर किसी व्यक्ति में डेंगू का लक्षण पाया जाए तो उसे तुरंत उपचार दिया जा सके।
शहर के वार्ड नंबर एक में जागरूकता कार्यक्रम का निरीक्षण करने पहुंचे जिला मलेरिया विभाग के इंस्पेक्टर लोकेश राज ने बताया कि पिछले पांच दिनों से जिले में डेंगू का कोई नया मामला नहीं आया है। इसके बावजूद लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। क्योंकि अभी भी कई स्थानों पर पीने के लिए रखे जाने वाले पानी से डेंगू का लारवा मिल रहा है। उन्होंने लोगों से किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की अपील की।