{"_id":"671c054af387cd6d8a0bfeda","slug":"team-of-food-safety-department-take-sample-of-sweets-kathua-news-c-201-1-knt1008-114353-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने किया \nजागरूक, मिठाई के सैंपल भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने किया जागरूक, मिठाई के सैंपल भरे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से त्योहारी सीजन में कठुआ शहर में सैंपल भरने की कार्रवाई लगातार जारी है। शुक्रवार को विभागीय टीम ने कार्रवाई के साथ-साथ मिठाई बनाने वालों और विक्रेताओं को जागरूक भी किया।
विभागीय टीम ने मिठाइयों के साथ-साथ खोया के छह सैंपल जांच के लिए भरे। वहीं कठुआ, हटली मोड़ में बड़े पैमाने पर मिठाइयां बनाने वाली इकाईयों की जांच भी की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राज कुमार और चिरंजीव कुमार ने बताया कि इकाईयों को दस्तावेज पूरे रखने, साफ-सफाई रखने के साथ साथ स्टॉफ की मेडिकल जांच करवाने के संबंध में निर्देश दिए। दस्तावेजों की जांच भी की गई। साथ ही हिदायत दी कि मिठाइयों को तैयार करने में इस्तेमाल हो रही सामग्री की जानकारी भी दीवार पर चस्पाकर साझा करें। उन्होंने कहा कि शहर और ग्रामीण इलाकों में विशेष नजर रखी जा रही है।