फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   teachers raised the demand for restoration of old pension

शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाई

विज्ञापन
teachers raised the demand for restoration of old pension
बैठक के उपरांत शिक्षकों की समस्याओं की जानकारी देते उस्ता के प्रांतीय प्रधान डॉ शशिपाल सिंह। सं? - फोटो : KATHUA
कठुआ। कोरोना महामारी से निकलने के बाद के शैक्षणिक परिदृश्य में शिक्षकों की सेवाओं की स्थिति के साथ-साथ संगठन के अन्य मुद्दों पर चर्चा करने के लिए जम्मू कश्मीर यूनाइटेड स्कूल टीचर्स एसोसिएशन की बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर तीसरी लहर के बाद स्कूल आने वाले विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के साथ-साथ सरकार से स्कूलों में ढांचागत सुविधाओं का विकास करने की मांग उठाई गई। साथ ही पुरानी पेंशन योजना को भी बहाल किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता कर रहे एसोसिएशन के प्रांतीय प्रधान डॉ शशि पाल सिंह ने कहां की कोरोना महामारी के कारण स्कूलों में आने वाले बच्चों की पढ़ाई में काफी अंतराल आ गया है। जिससे शिक्षक वर्ग की जिम्मेदारियां कई गुना बढ़ गई हैं। उन्हें विद्यार्थियों की पढ़ाई और उनके विकास के साथ-साथ स्वास्थ्य स्वच्छता पर भी ध्यान देना होगा। उन्होंने सरकारी स्कूलों के ढांचे में सुधार करने के साथ-साथ शिक्षकों की कमी को तुरंत दूर करने की सरकार से मांग उठाई। वहीं, शिक्षकों की वर्षों से लंबित पड़ी मांगों का निवारण न होने पर सरकार की नीति पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि इससे शिक्षकों के मनोबल पर गहरा असर पड़ता है। उन्होंने 20 वर्षों से कार्य कर रहे टीचरों को पदोन्नति करने की मांग की। बैठक में शिक्षक नेताओं ने महंगाई भत्ता जारी न करने पर सरकार की आलोचना की।
विज्ञापन

इस मौके पर उस्ता के जिला प्रधान रतन सिंह पठानिया ने गुणवत्ता युक्त शिक्षा हासिल करने के लिए केंद्र एवं जम्मू कश्मीर सरकार से शिक्षा क्षेत्र के बजट में जीडीपी के 6 प्रतिशत भागीदारी को करने की मांग की। जम्मू-कश्मीर में शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को भी बहाल किए जाने की मांग की। बैठक के दौरान जिला प्रधान ने आगामी 12 मार्च को जम्मू में होने वाली कान्फ्रेंस में सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए कहा। ताकि उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाया जा सके। बैठक के दौरान हंसराज शास्त्री, महेंद्र सिंह, रामदास, सुखदेव सिंह, अब्दुल रशीद, सुभाष शर्मा, विजय कुमार, शुभ नंदन शर्मा, अशोक कुमार, प्रभात सिंह, राजन कुमार, राधेश्याम शास्त्री, बोधराज, सुदेश शर्मा आदि शिक्षक नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed