फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Tania, Ameesha and Naman Dogra became winners in the speech

भाषण में तानिया, अमीषा और नमन डोगरा बने विजेता

विज्ञापन
Tania, Ameesha and Naman Dogra became winners in the speech
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज में कॉलेज की एनएसएस इकाई और नेहरू युवा केंद्र कठुआ के सहयोग से ब्लॉक स्तर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। देशभक्ति और राष्ट्रनिर्माण विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में कठुआ ब्लॉक के दस प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें तानिया शर्मा, अमीषा देवी और नमन डोगरा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का निर्णय इतिहास विभाग के प्रो. मनमोहन सिंह, पंजाबी विभाग के प्रमुख डॉ कमलदीप सिंह और हिंदी विभाग से प्रो ईशा वर्मा ने किया। भौतिकी विभाग के प्रमुख प्रो जसविंदर सिंह मुख्य अतिथि रहे। इस मौके पर प्रो. मनमोहन सिंह ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में विजेता रहे तीनों विद्यार्थी आगे जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर कॉलेज की प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो. राजकिरण, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. रितु कुमार शर्मा, प्रो नेहा बंदराल भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed