फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Taken youth awareness resolution

युवाओं ने लिया जागरूकता का संकल्प

Fri, 21 Nov 2014 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ Updated Fri, 21 Nov 2014 01:56 AM IST
विज्ञापन
Taken youth awareness resolution
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कठुआ। मतदान के लिए जागरूकता अभियान सिस्टमेटिक वोटर्स एजूकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन के तहत विशाल आयोजन किया गया। कठुआ डिग्री कालेज में हजारों की तादाद में एकत्रित विद्यार्थियों ने मतदान करने और कम से कम सौ लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने की प्रतिज्ञा ली।
शहर में युवाओं द्वारा जागरूकता के अनोखे प्रयास के तहत सात जागरूकता रैलियां निकाली गईं जिन्हें शहर के अलग छोरों से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सात रैलियों में शामिल करीब पांच हजार विद्यार्थियों ने मतदान के दौरान नैतिक जिम्मेदारी के प्रति सचेत किया। अलग सड़क मार्ग, चौक चौराहों और इलाकों से गुजरतीं जागरूकता रैलियों में शामिल विद्यार्थियों ने नारे लगाकर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। हाथों में तख्तियां और बैनर पकड़े विद्यार्थियों का सैलाब कठुआ डिग्री कालेज में पहुंचकर संकल्प कार्यक्रम का हिस्सा बना। कठुआ डिग्री कालेज में संबोधित करते हुए कठुआ जिला चुनाव अधिकारी और जिला उपायुक्त डा. शाहिद इकबाल चौधरी ने कहा कि युवाओं को जागरूकता का संदेश घर घर पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हिस्सेदारी का प्रतिशत जितना अधिक होगा लोकतांत्रिक व्यवस्था उतनी ही अधिक मजबूत होती है। इस अवसर पर वाद विवाद प्रतियोगिता, संगोष्ठी, चित्रकला, लघु नाटक सहित कई अन्य स्पर्धाएं भी आयोजित की गईं। 70 विद्यार्थियों ने स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार प्राप्त किए।
विज्ञापन

इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा पंद्रह कालेज संस्थानों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान स्वीप कार्यक्रम के नोडल अफसर और लखनपुर सरथल डेवलपमेंट अथारिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. भारत भूषण ने उपस्थिति लोगों को मतदान करने और मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने संबंधी शपथ भी दिलवाई। कार्यक्रम का आयोजन कठुआ विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अफसर जी प्रसन्ना रामास्वामी और अंशुल गर्ग द्वारा करवाया गया। इस अवसर पर कठुआ डिग्री कालेज के प्रिंसिपल डा. बीएल गुप्ता, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस, सीआरपीएफ के वरिष्ठ अफसरों के अलावा कठुआ डिग्री कॅलेज, महिला डिग्री कालेज, पालीटेक्निक और बीएड कालेजों के विद्यार्थी और स्टाफ के सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed