फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   T20 Cricket, RCC Bilawar Reached in Semifinal

Kathua News: आरएस इलेवन बरनोटी को हराकर आरसीसी बिलावर की टीम सेमीफाइनल में पहुंची

विज्ञापन
T20 Cricket, RCC Bilawar Reached in Semifinal
जिला पुलिस लाइन में जारी क्रिकेट प्रतियोगिता
- नशा मुक्त भारत अभियान थीम पर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में खेला गया आखिरी क्वार्टर फाइनल का मुकाबला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



कठुआ। जिला पुलिस लाइन में सिविक एक्शन प्रोग्राम 2024-25 के तहत नशा मुक्त भारत अभियान थीम पर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन जारी है। मंगलवार को प्रतियोगिता के तहत आखिरी क्वार्टर फाइनल का मुकाबला आरएस इलेवन बरनोटी और आरसीसी बिलावर के बीच खेला गया। इसमें बिलावर की टीम ने जीत हासिल की और प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई।
सुबह के सत्र में खेले गए दिन के मात्र मुकाबले में आरसीसी बिलावर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जिन्होंने निधार्रित 20 ओवरों में 149 रन बनाए। 150 रनों के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरी आरएस इलेवन बरनोटी की टीम निधार्रित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 141 रन ही बना सकी। जिसके कारण उसे 08 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में आरसीसी बिलावर के पवन शर्मा को मैन आफ द मैच चुना गया। जिन्होंने मैच के दौरान 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके, वहीं बल्ले से उन्होंने 27 रन भी बनाए।
विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि बुधवार को प्रतियोगिता के दो सेमीफाइनल मुकाबले करवाए जाएंगे। जिसमें सुबह के सत्र में लिटिल टाइगर्स और एजे अकादमी के बीच पहला सेमीफाइनल होगा, जबकि दोपहर के बाद होने वाले दूसरे सेमीफाइनल में रायल अकादमी चडवाल और आरसीसी बिलावर की टीम आमने- सामने होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed