{"_id":"67b0daa7922ec310040b784e","slug":"t-20-cricket-tournament-start-kathua-news-c-201-1-knt1006-117448-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: नशा मुक्त भारत अभियान थीम पर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: नशा मुक्त भारत अभियान थीम पर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू
विज्ञापन
जिला पुलिस लाइन में क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद
- पहले मैच में गुज्जर हीरो को आरसीसी बिलावर ने दी मात
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला पुलिस लाइन में सिविक एक्शन प्रोग्राम 2024-25 के तहत नशा मुक्त भारत अभियान थीम पर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हो गया। शनिवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन एसएसपी कठुआ शोभित सक्सेना ने एडिशनल एसपी राहुल चाढ़क, डीएसपी डीएआर सुभाष चंद्र और अन्य अधिकारियों के साथ किया।
टूर्नामेंट के पहले दिन सुबह के सत्र में गुज्जर हीरो बनाम आरसीसी बिलावर टीम के बीच उद्घाटन मैच खेला गया। जिसमें गुज्जर हीरो टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 146 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीसी बिलावर की टीम ने आसानी से 15.3 ओवर में 147 रनों को बनाकर मैच पांच विकेट से जीत लिया।
इस मौके पर एसएसपी ने सभी युवाओं को खेलों की ओर अपना ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि हमें शारीरिक और मानसिक मजबूती तो मिलेगी ही, साथ ही कई तरह की सामाजिक बुराइयों से बच पाएंगे। जिसमें युवाओं में बढ़ता नशे का प्रचलन सबसे अहम है। कहा कि मौजूद परिदृश्य में खेल ऐसा माध्यम में कि इसमें बेहतर प्रदर्शन कर न केवल हम अपना कॅरिअद बना सकते हैं। बल्कि अन्य के लिए भी एक अच्छा उदाहरण पेश कर सकते हैं।