फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Supply affected for 15 days, drinking water crisis deepens

Kathua News: 15 दिन से सप्लाई प्रभावित, पेयजल संकट गहराया

Wed, 09 Apr 2025 02:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 09 Apr 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Supply affected for 15 days, drinking water crisis deepens
लोग बोले- पंपिंग स्टेशन पर पंपिंग नहीं होने की वजह से भी पड़ रहा है असर
विज्ञापन

बिलावर। भड्डू गांव में 15 दिन से पेयजल सप्लाई प्रभावित रहने से गांव की 10 हजार से अधिक आबादी परेशान है। स्थानीय निवासी कुलभूषण शर्मा, कुलदीप शर्मा, रमेश गुप्ता, पवन गुप्ता और पंकज ने बताया कि गर्मियों के मौसम का आगमन होते ही गांव में पेयजल संकट गहरा गया है।
उन्होंने कहा कि पंपिंग स्टेशन पर पंपिंग नहीं होने की वजह से पेयजल सप्लाई प्रभावित हो गई है। लोगों ने बताया कि समस्या के बारे में जल शक्ति विभाग को कई बार अवगत करवाया, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इस कारण गांववासियों में रोष है। लोगों ने कहा कि 15 दिन से प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ला रहे हैं या फिर टैंकर मंगवाकर गुजारा कर रहे हैं। लोगों ने भड्डू गांव में पेयजल सप्लाई बहाल करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

समस्या संज्ञान में है। पंपिंग स्टेशन पर तकनीकी खराबी के कारण समस्या पेश आई है। जल्द समस्या का समाधान कर भड्डू गांव में पेयजल सप्लाई उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेंद्र सिंह संमवयाल, एईई जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed