फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   sukrala devi temple in bilawar

Kathua News: श्रद्धालुओं ने पाया सुकराला महामाई का आशीर्वाद

Mon, 09 Jun 2025 01:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 09 Jun 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
sukrala devi temple in bilawar
बिलावर। मल माता सुकराला देवी के मंदिर में रविवार को कई इलाकों से आए श्रद्धालुओं ने महामाई का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

स्थानीय इलाके के लोगों के साथ ही जम्मू, उधमपुर, कठुआ, बसोहली, बिलावर, पठानकोट आदि इलाकों से सैकड़ों भक्तों ने माता रानी के मंदिर में पहुंचकर महामाई का गुणगान किया।
सुकराला गांव में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला सवेरे ही शुरू हो गया और यह क्रम दोपहर बाद तक जारी रहा। इन लोगों ने महामाई के चरणों में माथा टेक कर अपने परिवारों के मंगलमय भविष्य की कामना की। श्रद्धालुओं ने कंजक पूजन कर कन्याओं को हलवा, पूरी का प्रसाद भी बांटा।
विज्ञापन


बाबा सिद्ध गोरिया और अमरनाथ देवस्थान पर लगा मेला

अरनिया। सलैड़ गांव में बाबा सिद्ध गोरिया और अमरनाथ देवस्थान पर विशाल मेले का आयोजन किया गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने देवस्थान पर माथा टेका। रविवार को सुबह से ही देवस्थान पर श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले के दौरान सेवादारों की ओर से रोट का प्रसाद बांटा गया। बाबा सिद्ध गोरिया और अमरनाथ की महिमा का गुणगान किया गया। कलाकारों ने कारक से देवस्थान की महिमा का गुणगान किया गया। देवस्थान पर पहुंचे लोगों ने स्नान भी किया। मेले में बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल हुए।

देवस्थान परिसर के आसपास लगीं दुकानों पर लोगों ने मनपसंद खरीदारी की। दुकानों पर बच्चों के लिए खिलौने थे, तो वहीं मनोरंजन के लिए झूले भी लगाए गए थे। छुट्टी का दिन होने के चलते बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। देवस्थान के सेवादार मनोज नाथ मौजूद रहे।

पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। देवस्थान से पहले ही वाहनों को रोक कर जांच की जा रही थी। पुलिसकर्मी मेले पर नजर रख रहे हैं। संदिग्ध दिखने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है।

कुश्ती का आयोजन आज
बाबा सिद्ध गोरिया और अमरनाथ देवस्थान पर सोमवार को दंगल का आयोजन किया जाएगा। इसमें बाहरी राज्य के पहलवान भी शिरकत करेंगे। पहलवानों की कुश्ती पर विशेष प्रकार की माली लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed