{"_id":"67af9a9b812542b4530ffb41","slug":"students-worship-of-father-and-mother-in-school-kathua-news-c-201-1-knt1006-117409-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: माता-पिता की उतारी आरती, हाथों रक्षा सूत्र बांधकर लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: माता-पिता की उतारी आरती, हाथों रक्षा सूत्र बांधकर लिया आशीर्वाद
विज्ञापन
बिलावर में मातृ पितृ दिवस पर अपने माता-पिता की पूजा करते विद्यार्थी। संवाद।
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। उपमंडल के अलग-अलग सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थानों में शुक्रवार को मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। बच्चों ने माता-पिता की आरती उतारी और उनके हाथ में रक्षा सूत्र बांधकर आशीर्वाद लिया।
इस मौके पर मौजूद वक्ताओं ने कहा कि माता-पिता देव के समान होते हैं और बुजुर्गों का हमेशा सामान व उनकी सेवा करनी चाहिए। उधर, संत बाल योगेश्वर भारतीय विद्या डडवाडा स्कूल में भी मातृ-पितृ दिवस मनाया गया मुख्य अतिथि के तौर पर नायब तहसीलदार भड्डू अजय जमवाल मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को मातृ-पितृ पूजन का महत्व बताया। कहा कि जिस तरह श्रवण कुमार ने अपने अंधे माता-पिता की सेवा की थी, उसका अनुसरण हमें करना चाहिए।
इस मौके पर विद्यार्थियों ने लघु नाटक के माध्यम से माता-पिता की सेवा भाव को दर्शाया। उधर, क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में मातृ-पितृ दिवस पर बच्चों ने अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया और उपहार देकर उनका सम्मान किया।