फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Students protested, demanding removal of shortage of teachers

Kathua News: विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन, शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग

Sat, 23 Aug 2025 01:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 23 Aug 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Students protested, demanding removal of shortage of teachers
स्कूल में ​शिक्षकों के खाली पदों को भरे जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हायर सेकेंडरी स्कूल 
कठुआ। शिक्षकों की कमी से जूझ रहे सरकारी हाई सेकेंडरी स्कूल सन्नन घाट बसोहली के विद्यार्थियों ने कड़ा रोष जताया है। शुक्रवार को विद्यार्थियों ने नारेबाजी करते हुए उनकी स्कूल में शिक्षकों के खाली पड़े पदों को भरे जाने की मांग की। वहीं, इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने भी विद्यार्थियों की मांग को जायज करार देते हुए चेतावनी दी कि अगर स्कूल में रिक्त पड़े पदों को जल्द नहीं भरा गया, तो इसके खिलाफ कड़ा अख्तियार किया जाएगा।
विज्ञापन

विद्यार्थी मनीष ठाकुर ने बताया कि उनके स्कूल में पहले से ही केमिस्ट्री विषय के टीचर का पद खाली पड़ा हुआ था। पिछले कुछ दिनों से उनके मैथ्स के टीचर के भी सेवानिवृत हो जाने के बाद से महत्वपूर्ण विषयों की पढ़ाई के लिए उनके पास कोई इंतजाम नहीं है। वहीं, स्कूल की प्रधानाचार्य भी स्कूल में कब आती हैं, इसका कोई पता नहीं होता है। उन्होंने कहा कि पिछले 1 साल में बस शनिवार के दिन ही वह स्कूल परिसर में दिखाई देती है। वह भी कुछ घंटे स्कूल में बिताने के बाद ही वापस चली जाती है। इसके चलते स्कूल में अव्यवस्था का आलम है।
विज्ञापन

छात्रा कंचन शर्मा ने स्कूल की जर्जर इमारत का मुद्दा उठाते हुए कहा कि हल्की सी बारिश के बाद स्कूल में पानी टपकने लगता है, उसकी सुध लेने वाला नहीं है। वहीं, शिक्षकों के अभाव के कारण उन लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शिक्षकों के खाली जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों के प्रदर्शन का समर्थन कर रहे कांग्रेस नेता संजय राजदान कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पूरे इलाके बच्चों को शिक्षित करने के लिए स्थापित किए गए स्कूल में शिक्षकों की कमी को दूर किए जाने की मांग को लेकर विद्यार्थियों को ही धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। क्योंकि अभी तक न तो विभाग के अधिकारी इस समस्या का निदान करने के लिए कदम उठा रहे हैं और न ही स्थानीय विधायक को इसकी चिंता है। उन्होंने स्कूल की प्रधानाचार्य की 1 साल से स्कूल ना आने पर कड़ा रोष जताते हुए कहा कि इस मामले में विभाग को अपना पक्ष रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed