फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Students of 10 Schools Perform in Quiz Competition

‘परीक्षा पे चर्चा’ : प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
Students of 10 Schools Perform in Quiz Competition
केंद्रीय विद्यालय में आयोजित परीक्षा में भाग लेते विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। प्रधानमंत्री के प्रतिष्ठित कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ के तहत पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कठुआ में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में दस प्रतिष्ठित स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। छात्रों ने पूछे गए प्रश्नों का सही उत्तर देकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
पराक्रम दिवस के उपलक्ष्य पर हुए आयोजन के शुभारंभ पर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। वहीं स्वागत गीत पेश करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए विद्यार्थियों और शिक्षकाें का स्वागत किया। लगभग तीन घंटे तक चली प्रतियोगिता के आरंभ में प्रतिभागियों को ''भारत हैं हम'' सीरीज के पांच मुख्य एपिसोड दिखाए गए। इसके बाद विद्यार्थियों को शिक्षा मंत्रालय व केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा साझा किए गए लिंक से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का प्रश्न पत्र हल करने हेतु दिया गया।
विज्ञापन

बुद्धि कौशल एवं प्रतिभा की इस अत्यंत कठिन प्रतिस्पर्धा में राघवी गुप्ता, केंद्रीय विद्यालय हीरानगर से स्नेहा शर्मा और शिव सूदन, केवी लखनपुर से छवि, जवाहर नवोदय विद्यालय बसोहली से निश्कर्ष और अरनीत सिंह ने बाजी मारी। जिन्हें पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य सूरज प्रसाद ने पुरस्कार स्वरूप नकद राशि के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रचित पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर’ व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। जबकि अन्य प्रतिभागियों को भी प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सूरज प्रकाश ने बताया कि जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता केंद्रीय विद्यालय संगठन जम्मू संभाग के उपायुक्त महोदय नगेंद्र गोयल के मार्ग दर्शन और सहायक आयुक्त अनिल कुमार जी के तत्वावधान में संपन्न करवाई गई। कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के लिए हुए इस आयोजन में विभिन्न स्कूलों के 117 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed