फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   student celebrate her success

दस सीजीपीए पाकर विद्यार्थियों के चमक उठे चेहरे

Sun, 29 May 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ Updated Sun, 29 May 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
student celebrate her success
पास होने की खुशी मनाते विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला

सीबीएसई दसवीं बोर्ड की परीक्षा के नतीजों में कठुआ के विद्यार्थियों का प्रदर्शन शानदार रहा है। कम्यूलेटिव ग्रेड प्वाइंट एवरेज (सीजीपीए) के आधार पर दिए जाने वाले अंकों में कई विद्यार्थियों ने शत प्रतिशत अंक लाकर कठुआ का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन


शहर के हटली मोड़ स्थित सेंट जेवियर्स कान्वेंट स्कूल ने एक बार फिर परचम लहराया है। स्कूल के 14 विद्यार्थियों ने शत प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। स्कूल का ओवरआल रिजल्ट भी शत प्रतिशत रहा।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य फादर मैथ्यू थामस ने दस सीजीपीए हासिल करने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। स्कूल के कृष्णम शर्मा, मयंक सुंबड़िया, आकांक्षा प्राशर, आकृति खजूरिया, अनन्या सिंह, मानसी गांगवार, प्रियाल, रियिका महाजन, शिखा चौधरी, सुरनीत कौर, वंशिका महाजन, कर्णवीर सिंह, मानव गुप्ता और मिशिका महाजन ने दस सीजीपीए हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पब्लिक स्कूल राजबाग के विद्याथियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। स्कूल प्रधानाचार्य निर्मल माहना ने बताया कि छह विद्यार्थियों ने दस सीजीपीए हासिल किया है, जबकि स्कूल का कुल परिणाम भी सौ फीसदी ही रहा है।


केंद्रीय विद्यालय कठुआ में भी विद्यार्थियों ने जश्न मनाया। स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज कुमार तिवारी ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। स्कूल के अमित सिंह सलारिया, अनुष्का महाजन, धीरज कुमार, हर्ष आदित्य सिंह जसरोटिया, जसबीर सिंह, नयन बलगोत्रा, सुनंदित ने दस सीजीपीए ग्रेड हासिल किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि 74 बच्चों ने परीक्षा में भाग लिया था और परिणाम शत प्रतिशत रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed