फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Strong protest in Bani, markets and schools remained closed

Kathua News: बनी में जोरदार प्रदर्शन, बाजार और स्कूल रहे बंद

Thu, 24 Apr 2025 01:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 24 Apr 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Strong protest in Bani, markets and schools remained closed
बनी में प्रदर्शन करते वि​भिन्न संगठनों के लोग। संवाद - फोटो : kathua
बनी। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ बनी में लोगों का उबाल देखने को मिला। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने कस्बे में रोष मार्च निकालकर आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की और जम्मू कश्मीर में शांति बहाली की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान बनी में बंद का व्यापक असर देखने को मिला। इस दौरान कस्बे सहित आसपास के गांवों में भी सभी दुकानें भी बंद रही। इसके साथ ही सुरक्षा कारणों के चलते कई स्कूलों को भी एहतियातन बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस नेत्री काजल राजपूत ने कहा कि देश बदला चाहता है, अब हम अपने मासूम हिंदुओं को यूं ही कत्ल होते नहीं देख सकते। वहीं, भाजपा के पूर्व विधायक जीवन लाल ने पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया। मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना जाकिर हुसैन ने कहा कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए वह कम है। आतंकवाद न हिंदू को छोड़ता है, न मुसलमान को। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed