फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Strike of temporary employees of electricity department continues

Kathua News: बिजली विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल जारी

Wed, 16 Jul 2025 01:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 16 Jul 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Strike of temporary employees of electricity department continues
बिलावर। बिजली विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। मंगलवार को नानगला, बिलावर और बग्गन में कर्मचारी हड़ताल पर बैठे। उन्होंने कहा कि वह पिछले 20 साल से विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद आज तक सरकार ने उन्हें स्थायी करने के लिए कोई योजना नहीं बनाई। हड़ताल पर बैठे कुंजलाल, रुमाल सिंह, अजीत सिंह, जोगिंदर सिंह, अशोक कुमार, सुरेंद्र कुमार और लियाकत अली ने कहा कि उनके कई साथी बिजली लाइनों की मरम्मत करते समय विकलांग हो गए जिनकी सरकार ने कोई सहायता नहीं की। उन्होंने कहा कि हर महीने उन्हें मात्र 9300 रुपये मानदेय दिया जाता है जिससे गुजारा करना मुश्किल है। उन्होंने सरकार से उन्हें स्थायी करने और मानदेय बढ़ाने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती तब तक काम छोड़ हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed