फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   STATE RAILWAY MINISTER NEWS

Kathua News: रेल राज्य मंत्री बी सोमन्ना चिनाब ब्रिज ब अंजी ब्रिज का किया दौरा

विज्ञापन
STATE RAILWAY MINISTER NEWS
कटड़ा। रेल राज्यमंत्री वी. सोमन्ना ने शुक्रवार को चिनाब पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान रियासी के विधायक कुलदीप राज दुबे और भाजपा जिला अध्यक्ष रोहित दुबे भी मौजूद रहे। रेल राज्यमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में रेल संपर्क को नई गति देने की दिशा में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई। श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से बनिहाल के बीच 111 किलोमीटर लंबे रेलखंड पर ट्रेनों की अधिकतम गति बढ़ाकर 100 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई। जम्मू से जल्द ही अमृत भारत ट्रेन चलेगी।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि चुनौतीपूर्ण पहाड़ी क्षेत्र में रेलवे ने आधुनिक तकनीक और सुरक्षा मानकों के अनुरूप आधारभूत ढांचा तैयार किया है। गति बढ़ने से यात्रियों को तेज और सुगम रेल सेवा का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जम्मू मंडल में वर्तमान में चार वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं और यह मंडल देश के महत्वपूर्ण रेल मंडलों में शामिल है। आने वाले समय में रेल सेवाओं का और विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन




------------------



राजोरी-पुंछ तक रेल पहुंचाने की तैयारी



राजोरी और पुंछ को रेल नेटवर्क से जोड़ने के संबंध में रेल राज्यमंत्री ने कहा कि बॉर्डर क्षेत्र राजोरी-पुंछ तक रेल पहुंचाने का सपना जल्द साकार होगा। उन्होंने बताया कि परियोजना की डीपीआर तैयार होने की प्रक्रिया महत्वपूर्ण चरण में है। डीपीआर के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर परियोजना पर काम आगे बढ़ाया जाएगा। आने वाले समय में राजोरी-पुंछ के लोग भी रेल यात्रा का लाभ उठा सकेंगे। रेल संपर्क बढ़ने से इन पहाड़ी और सीमावर्ती क्षेत्रों में आवागमन के साथ पर्यटन, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी तक आधुनिक रेल सेवा पहुंचने से धार्मिक एवं पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed