{"_id":"5ff4abd68ebc3e31ca3eabde","slug":"strike-kathua-news-jmu226274278","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कठुआ रूट पर आज थमे रहेंगे यात्री वाहनों के पहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कठुआ रूट पर आज थमे रहेंगे यात्री वाहनों के पहिए
विज्ञापन
जम्मू-कठुआ रूट समेत जिले के अन्य विभिन्न रूट पर यात्री वाहनों के पहिए बुधवार को थमे रहेंगे। तीन सौ के लगभग बसों के साथ साथ जिले में चलने वाली मिनी बस और आटो के भी इसमें समर्थन की उम्मीद है। ऐसे में यात्री वाहनों के न चलने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। उधर, ट्रांस्पोर्टरों की हड़ताल को देखते एसआरटीसी ने जम्मू संभाग में अपनी 120 बसों के बेड़े को उतारने और फ्रीक्वेंसी बढ़ाने की तैयारी कर ली है। लखनपुर से जम्मू के बीच जहां बीस बसों को सक्रिय किया जा रहा है वहीं जम्मू शहर में रूटीन में चलने वाली बीस बसों की जगह बुधवार को दोगुणी बसें सड़कों पर दौड़ेंगी। इसके साथ-साथ सड़क पर उतरने वाली एसआरटीसी बस सर्विस सुबह से लेकर रात तक दौड़ती रहेंगी।
जम्मू कठुआ बस यूनियन के महाप्रबंधक रछपाल सिंह ने बताया कि किराया वृद्धि की मांग को लेकर सभी ट्रांस्पोर्टर हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि इसमें मिनीबस से लेकर आटो भी शामिल होंगे चूंकि किराए की मार सभी ट्रांस्पोर्टरों पर पड़ रही है। बताया कि ट्रक यूनियन भी हड़ताल का समर्थन कर रही है।
एसआरटीसी के महाप्रबंधक स्वर्ण सिंह ने बताया कि बुधवार को ट्रांस्पोर्टरों की हड़ताल को देखते हुए एसआरटीसी सेवाओं को बढ़ाया जाएगा। कोशिश की जाएगी कि लोगों को अधिक दिक्कतों का सामना न करना पड़े।