फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   stricke

पैरामेडिकल स्टाफ ने तीन घंटे की सांकेतिक हड़ताल

विज्ञापन
stricke
अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : KATHUA
कठुआ। स्वास्थ्यकर्मियों की लंबित मांगों पर सरकार द्वारा गौर न किए जाने के विरोध में स्वास्थ्य विभाग के सभी कैटेगिरी के पैरामेडिकल स्टाफ ने तीन घंटे की सांकेतिक हड़ताल करते आवाज बुलंद की है। मंगलवार को जिला जिला अस्पताल सहित जिले भर के सीएचसी, पीएचसी, एनटीपीएचसी, स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों और उप-केंद्रों आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक नारेबाजी करते हुए मांगें जल्द पूरी करने की मांग की।
विज्ञापन

जिले में होने वाली इस हड़ताल का नेतृत्व कर रहे मेडिकल इंपलाइज फेडरेशन के जिला प्रधान नीरज मलागर ने बताया कि काफी समय से फेडरेशन स्वास्थ्य सेवाओं को चलाने में अहम योगदान देने वाले पैरामेडिकल स्टाफ के साथ सरकार द्वारा लगातार अनदेखी का रवैया अपनाया जा रहा है। इसके परिणाम स्वरूप उन्हें धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी हड़ताल का मुख्य उद्देश्य सभी श्रेणियों की डीपीसी कराना, 2211 हेड का स्थायी समाधान और लंबित वेतन जारी करने, फार्मासिस्टों का पंजीकरण और ओपीएस की बहाली है।
विज्ञापन

उन्होंने आवश्यक सेवा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए उन्होंने आपातकालीन सेवा को इस हड़ताल से प्रभावित नही होने दिया है, लेकिन इसके बाद भी सरकार न ही जागी तो आने वाले पांच जून को वह लोग पूरी तरह से हड़ताल करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदित रहे कि फेडरेशन के आह्वान पर आयोजित हड़ताल के चलते जीएमसी कठुुआ सहित उपजिला अस्पताल नगरी परोल, उपजिला अस्पताल हीरानगर, उपजिला अस्पताल बिलावर, उपजिला अस्पताल बनी और उपजिला अस्पताल बसोहली व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रही।

हड़ताल में फेडरेशन के जिला महासचिव संजीवन शर्मा, भारत भूषण, नरेंद्र टोनी, रवि सिंह, धनतेर सिंह, एस के आनंद, सिकंदर बिलोरिया, संजय शर्मा, भारती शर्मा शोभादेवी, भोली देवी, साक्षी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed