फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   stricke

मनरेगा इंजीनियरों की हड़ताल लगातार जारी

विज्ञापन
stricke
मनरेगा इंजीनियरों की हड़ताल लगातार जारी - फोटो : KATHUA
कठुआ/बिलावर। मनरेगा इंजीनियर एसोसिएशन ने लंबित मांगों को मनवाने के लिए शनिवार को पांचवें दिन भी बिलावर उपमंडल में हड़ताल जारी रखी। शनिवार को ग्रामीण विकास विभाग बिलावर कार्यालय सहित अन्य पांच ब्लॉक मुख्यालय पर इंजीनियरों ने हड़ताल जारी रखी।
विज्ञापन

मनरेगा इंजीनियर्स के प्रधान सारांश महाजन ने बताया कि जब तक सरकार मनरेगा इंजीनियरों को स्थायी करने के साथ-साथ उनका मानदेय नहीं बढ़ाएगी तब तक मनरेगा इंजीनियर काम छोड़ हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे 10 वर्षों से ग्रामीण विकास विभाग में सेवाएं देते आ रहे हैं, जिसके बावजूद आज तक सरकार ने उन्हें नियमित करने के लिए कोई योजना नहीं बनाई। लंबित मांगों को मनवाने के लिए मनरेगा इंजीनियर का शिष्टमंडल डीडीसी सदस्य विक्रम सिंह से भी मिला, उन्होंने ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द उनके लिए भर्ती नीति बनाने की। डीडीसी सदस्य ने मनरेगा इंजीनियरों को आश्वासन दिया कि वह उनके द्वारा दिए गए ज्ञापन को उपराज्यपाल को सौंपेंगे, ताकि उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर अमित, रमन, अभिषेक ,प्रदीप सहित अन्य कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed