{"_id":"614a2a478ebc3e866161f7d7","slug":"stricke-kathua-news-jmu244149042","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों की घोषणा के बाद बंद का समर्थन करेगी लोक सेवा संस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों की घोषणा के बाद बंद का समर्थन करेगी लोक सेवा संस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। रिलायंस रिटेल मार्ट के खिलाफ जम्मू के व्यापारियों की ओर से 22 सितंबर को जम्मू बंद की घोषणा का लोक सेवा संस्था ने भी समर्थन किया है। मंगलवार को पत्रकार वार्ता कर संस्था के पदाधिकारियों ने घोषणा की कि वे बंद का पूरा समर्थन करेंगे।
संस्था के अध्यक्ष रोमी शर्मा ने कहा कि जम्मू कश्मीर राज्य को तोड़कर केंद्र्र शासित प्रदेश बनाने के बाद जम्मू के लोगों के लिए रोजगार खत्म होने जैसे हालात पैदा हो रहे हैं। कुछ भाजपा समर्थक यह तर्क दे रहे हैं कि इस तरह के रिटेल स्टोर खुलने से रोजगार के अवसर पैदा होंगे। लेकिन, सच्चाई यह है कि इससे कई लोगों का रोजगार खत्म होगा। वर्षों से दुकान चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करने वाले छोटे दुकानदार खत्म हो जाएंगे।
उन्होंने कहा कि समय रहते सभी लोगों को इसके लिए एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि हर छोटा-बड़ा दुकानदार बंद का समर्थन करते हुए दुकानें बंद रखे। इस मौके पर रमन कुमार, राजेश शर्मा, रोहित कुमार, आदि मौजूद रहे।