{"_id":"682794c7a85aef71d30744af","slug":"state-bjp-president-met-villagers-in-hiranagar-kathua-news-c-201-1-knt1006-120171-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: हीरानगर में ग्रामीणों से मिले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: हीरानगर में ग्रामीणों से मिले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष
Sat, 17 May 2025 01:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 17 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
हीरानगर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सत शर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सीमावर्ती क्षेत्र में रखने वाले लोगों की सराहना करते हुए उनकी समस्याओं और जायज मागों को पूरा किए जाने का आश्वासन दिया है।
शुक्रवार को लोगों के बीच पहुंचे पार्टी के नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर यहां आए हैं, ताकि जमीनी हालात का जायजा लिया जा सके और सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की परेशानियां सुनी जा सकें। शुक्रवार को पार्टी नेताओं ने लोंडी, भट्टी मेहरू और चंद्रे चक में लोगों के साथ बैठक की। जहां लोगों ने उनके समक्ष लंबित बंकरों के निर्माण की मांग, अतिरिक्त सामुदायिक और व्यक्तिगत बंकरों का निर्माण, सीमा क्षेत्र के युवाओं के लिए विशेष भर्ती अभियान, मवेशियों के लिए बंकरों का निर्माण और आयुष केंद्र लोंडी में पदस्थ डॉक्टर के स्थानांतरण की मांग रखी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से हल किया जाएगा और उनकी सुरक्षा व कल्याण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि हमारी सेना की वीरता के कारण पाकिस्तान को 90 घंटे के भीतर आत्मसमर्पण करना पड़ा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि किसी भी बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। संवाद