{"_id":"0606e301258d638b5ad1730990962e65","slug":"starting-gun-license-check-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन लाइसेंस की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन लाइसेंस की जांच शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Thu, 02 Oct 2014 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो सप्ताह के भीतर गोलीकांड के दो मामलों ने पुलिस को सकते में डाल दिया है। इन घटनाओं ने दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं दूसरी तरफ आरोपियों को पकड़ने में भी पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। इस बीच पुलिस ने लाइसेंसी हथियारों के दुरुपयोग को रोकने के लिए नए सिरे से समीक्षा करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
समीक्षा प्रक्रिया के दौरान पुलिस ऐसे इलाकों और लोगों की निशानदेही करने जा रही है, जहां हथियारों के दुरुपयोग की शिकायतें आती रही हैं। इसी प्रक्रिया के तहत पुलिस लाइसेंस जब्त करने के लिए भी कवायद छेड़ सकती है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन कार्यालय में 16 सितंबर को गोलीकांड होने के बाद से ही इस बाबत विचार शुरू हो गया था, लेकिन बसवांई गांव में एक और घटना ने पुलिस को समीक्षा करने को मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन
एसएसपी कठुआ मोहन लाल ने माना कि लाइसेंसी हथियारों के इस्तेमाल पर नए सिरे से समीक्षा शुरू की जा रही है। भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे होने की वजह से कठुआ जिले में गन लाइसेंस धारकों की संख्या खासी अधिक है। लेकिन पिछले कुछ दिनों में शूटआउट के दो मामले सामने आने से समीक्षा करना अनिवार्य हो गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आपराधिक छवि रखने वाले तत्वों से लेकर लाइसेंसी हथियारों के दुरुपयोग संबंधी आरोपों के घेरे में आने वालों के लाइसेंस जब्त किए जा सकते हैं। समीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही पुलिस किसी नतीजे पर पहुंच सकती है।