{"_id":"65cd344bba613dcb850c9f64","slug":"sports-news-kathua-news-c-201-1-knt1007-107074-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: रामबन को 7 विकेट से हराकर अगले दौर में पहुंची चंदवा की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: रामबन को 7 विकेट से हराकर अगले दौर में पहुंची चंदवा की टीम
Thu, 15 Feb 2024 03:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 15 Feb 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
बिलावर। कस्बे के नाज खेल मैदान में जारी बिलावर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को खेले गए मैच में चंदवा क्रिकेट क्लब ने रामबन की टीम को 7 विकेट से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। रामबन की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और प्रतिद्वंद्वी टीम को क्षेत्ररक्षण करने को कहा। पहले बल्लेबाजी करने उतरी रामबन की टीम के बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन नहीं कर सके।
निर्धारित 20 ओवर के मैच में रामबन की टीम 16वें ओवर में 96 रन बनाकर सिमट गई। रामबन के बल्लेबाज शफीक ने सर्वाधिक 18 रनों का योगदान दिया। वहीं नासिर अमीन और इरफान अयूब में 12-12 रन बनाए। चंदवा के गेंदबाज सनी जसरोटिया ने 4 और दिगू जसरोटिया ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंदवा क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने 12वें ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य पूरा कर लिया। चंदवा के बल्लेबाज संजू जसरोटिया ने 29 और रंजीत सिंह पूनिया ने सर्वाधिक 22 रनों का योगदान दिया। रामबन के गेंदबाज इरफान अयूब, नासिर अमीन और इमरान नायक ने एक-एक विकेट हासिल किया। आयोजकों ने बताया कि बिलावर क्रिकेट प्रीमियर लीग में बुधवार को खेले गए मैच पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को समर्पित है। उन्होंने बताया कि वीरवार को बिलावर क्रिकेट प्रीमियर लीग प्रतियोगिता जारी रहेगी।