फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   sports,kathua news

चार सौ मीटर दौड़ में अंकिता, छह सौ में साक्षी ने मारी बाजी

विज्ञापन
sports,kathua news
कठुआ। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से करवाई जा रही इंटर स्कूल जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं जारी हैं। शनिवार को कठुआ जोन में पांचवें दिन अंडर-14 और 17 आयु वर्ग में लड़कियों के एथलेटिक्स मुकाबले करवाए गए। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के 115 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। अंडर-14 आयु वर्ग की 100 और 200 मीटर दौड़ में आर्मी पब्लिक स्कूल जंगलोट की आकाशी शर्मा व नसीम अख्तर ने बाजी मारी। 400 मीटर दौड़ में होली फैमिली कान्वेंट स्कूल नगरी की अंकिता और 600 मीटर में स्प्रिंग डेल स्कूल की साक्षी ठाकुर ने जीत हासिल की। शॉटपुट मुकाबले में इंडियन पब्लिक स्कूल की नैय्या राजपूत, लांग जंप में आर्मी पब्लिक स्कूल की मन्नत, डिस्कस थ्रो में इंडियन पब्लिक स्कूल की अंबालिका जसरोटिया ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

अंडर-17 आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़ में केंद्रीय विद्यालय कठुआ की न्यासा सिंह, 200 मीटर दौड़ में नव आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल की दीपाक्षी राजपूत, 400 मीटर में आर्मी पब्लिक स्कूल रिजुल शर्मा और 800 मीटर रेस में केवी कठुआ की न्यासा सिंह, 1500 मीटर में नव आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल की सुहानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हाई जंप मुकाबले में केवी कठुआ की न्यासा सिंह, जैवलिन थ्रो में हाई स्कूल लच्छीपुर की मीना बेगम, लांग जंप में नव आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल की मानवी राजपूत, डिस्कस थ्रो में गर्ल्स हाई स्कूल नगरी की पलक देवी ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

-----
खरोट स्कूल में 223 बच्चों ने
एथलेटिक्स में दिखाया दमखम
कठुआ/बिलावर। लखनपुर जोन में जारी खेल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। हायर सेकेंडरी स्कूल स्कूल खरोट के मैदान में प्रतियोगिता के पांचवें दिन 223 खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आखिरी दिन एथलेटिक्स मुकाबले करवाए गए। अंडर-14 लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में अनामिका, तानिया और मेहनाज मकबूल ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों की 100 मीटर दौड़ में अभिनवानंद शर्मा, दीपक शर्मा और अनिल कुमार ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 की 400 मीटर रेस में शाम सिंह, केतव शर्मा और विकास भगत ने पहले, दूूसरे और तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया। ऊंची कूद में अमित पादा ने जीत हासिल की। लड़कों की लंबी कूद मुकाबले में शाम सिंह, नितिन शर्मा और अवतार सिंह ने पहला दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बिलावर के नाज मैदान करवाई गई लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में हाई स्कूल देवल की भूमिका ने पहला स्थान पाया। 400 मीटर में प्रीति देवी प्रथम रही। शॉटपुट का खिताब हाई स्कूल बिलावर की सायरा तबस्सुम ने अपने नाम किया। अंडर-17 लड़कों की 100 मीटर दौड़ में हाई स्कूल पल्लन के वंश प्रथम रहे। 400 मीटर में देवल स्कूल के दीपांशु ने बाजी मारी इस दौरान क्रिकेट के ट्रायल भी हुए, कई खिलाड़ियों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed