{"_id":"633c89e135a5f2070035109b","slug":"sports-kathua-news-jmu2694875164","type":"story","status":"publish","title_hn":"मढ़ीन को हराकर हीरानगर का एलजी रोलिंग ट्रॉफी पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मढ़ीन को हराकर हीरानगर का एलजी रोलिंग ट्रॉफी पर कब्जा
विज्ञापन
कठुआ। एलजी रोलिंग ट्रॉफी के तहत आयोजित इंटर जोन जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता को हीरानगर जोन ने अपने नाम कर लिया है। मंगलवार को जिला पुलिस लाइन ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में हीरानगर जोन ने मढ़ीन को पांच विकेट से हरा कर ट्राफी पर कब्जा किया है। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर उपस्थित एसएसपी रामेश चंद्र कोतवाल रहे, जिन्होंने विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
युवा सेवा और खेल विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मढ़ीन जोन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 149 रन बनाए और हीरानगर की टीम के समक्ष जीत के लिए 150 रन का लक्ष्य रखा।
हीरानगर के सलामी बल्लेबाजों ने शुरू से ही बिना किसी दबाव में खेलते हुए स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाते रहे। आठवें ओवर में 62 रनों के स्कोर पहला विकेट गिरने के बाद भी टीम के कप्तान मानव ने अपने बेहतरीन बल्लेबाजी को जारी रखते हुए टीम को जीत की ओर आगे बढ़ाया। पांच विकेटों के नुकसान पर 150 रन बनाकर जीत हासिल की। इस मैच के दौरान बेहतरीन खेल दिखाने के लिए मानव को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। एसएसपी ने खिलाड़ियों से ड्रग्स व अन्य सामाजिक बुराईयों से दूर रहने की अपील की। इस मौके पर डीएसपी डीएआर सुखदेव सिंह जमवाल, युवा सेवा एव खेल अधिकारी सुनील कुमार, गतिविधि प्रभारी सरदार धर्मेंद्र सिंह, नसीब चंद, परवीन सिंह, जोगिंदर कुमार, एलजी रोलिंग ट्राफी संयोजक मास्टर मोहन लाल डब्ब भी मौजूद रहे।