{"_id":"62361f287c4d722cb075ab95","slug":"sports-kathua-news-jmu255992397","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर जिला प्रदेश स्तरीय अंडर-19 खो-खो प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर जिला प्रदेश स्तरीय अंडर-19 खो-खो प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन
हीरानगर। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से शनिवार को दयाला चक में अंतर जिला प्रदेश स्तरीय अंडर-19 लड़कियां की खो-खो प्रतियोगिता शुरू हुई। जिसका शुभारंभ विभाग के निदेशक गजनफर अली ने किया।
प्रतियोगिता में प्रदेश की 19 जिलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। जिसमें 205 खिलाड़ी शामिल हैं। पहले दिन के लीग कम नॉक आउट का पहला मैच जिला उधमपुर ने जिला अनंतनाग को चार अंकों से और दूसरा मैच जिला श्रीनगर ने किश्तवाड़ को नौ अंकों से हराकर जीता। विभाग के निदेशक ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों में खुद को आगे ले जाने के उद्देश्य से प्रदर्शन करें। आपका प्रदर्शन जितना बढ़िया होगा खेलों में आपके बेहतर भविष्य के लिए उतने ही अधिक रास्ते खुलेंगे।
इस दौरान उन्होंने विभाग के अधिकारियों से इन खिलाड़ियों के रहने और खाने-पीने के इंतजाम के बारे में भी जानकारी ली। अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार यह प्रतियोगिता 25 मार्च तक जारी रहेगी। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी सुनील कुमार भी मौजूद रहे।