{"_id":"5ffc65a58ebc3e30cc5f46a1","slug":"sports-kathua-news-jmu2266978117","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरनोटी ने सभी मुकाबलों में बनाई बढ़त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरनोटी ने सभी मुकाबलों में बनाई बढ़त
विज्ञापन
बरनोटी ने सभी मुकाबलों में बनाई बढ़त
डिग्री कालेज में जारी कबड्डी लीग मुकाबलों का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। डिग्री कालेज के सभागार में जारी कबड्डी लीग मुकाबलों का सोमवार को समापन हो गया है। प्रतियोगिता के अंतिम दिन तीन मुकाबले खेले गए। इसमें पहला मुकाबला कठुआ और नगरी के बीच खेला गया, जिसमें कठुआ की टीम ने जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला स्टेडियम-11 और सुमवां के बीच हुआ, जिसमें सुमवां की टीम ने जीत हासिल की। दिन का अंतिम मुकाबला नगरी और हीरानगर की टीम के बीच हुआ। इसमें हीरानगर की टीम ने जीत हासिल की।
जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल की ओर से करवाई जा रही इस प्रतियोगिता के संबंध में कठुआ स्टेडियम केे प्रबंधक इकबाल सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता के दौरान जिले के छह प्रमुख कबड्डी क्लबों ने हिस्सा लिया है। इसमें प्रत्येक टीम ने पांच मुकाबले खेले हैं। गत आठ जनवरी से शुरू हुई प्रतियोगिता में बरनोटी की टीम ने अपने सभी पांच मुकाबले जीतकर बढ़त बनाई है। अब इस टीम को काउंसिल द्वारा जम्मू में करवाई जा रही प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
वहीं इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित सरदार पृथीनंदन सिंह पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के उपप्रधानाचार्य एसएसपी रंजीत सिंह चिब ने काउंसिल के प्रयास की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों को अपने प्रदर्शन में और ज्यादा सुधार करने के प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। लिहाजा हमें ऐसे अवसरों को बेहतर यसे बेहतर लाभ लेना चाहिए।