फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Sports Club Jalandhar won by seven wickets

स्पोर्ट्स क्लब जालंधर को मिली सात विकेट से जीत

विज्ञापन
Sports Club Jalandhar won by seven wickets
शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी पुलिस मॉटियर्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में रन चुराने का प्रय - फोटो : KATHUA
कठुआ। शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी 10वीं पुलिस शहीद मार्टियर्स नॉर्थ जोन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के 10वें दिन कृष्णन क्रिकेट क्लब अमृतसर और स्पोर्ट्स क्लब जालंधर के बीच मैच खेला गया। जिसमें जालंधर की टीम ने सात विकेटों से जीत हासिल की है। वहीं जीएसआई श्रीनगर और यूपी टाइगर्स के बीच होने वाले मैच में यूपी की टीम के न पहुंचने के कारण जीएसआई श्रीनगर को वॉक ओवर मिल गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को खेले गए एक मात्र मैच में टास जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी कृष्णन क्रिकेट क्लब अमृतसर की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाए। जिसमें सबसे अधिक योगदान विशाल का रहा। जिन्होंने 26 गेंदों में दो चौके और 3 छक्कों से 36 रन बनाए वहीं रमण ने भी 25 गेंदों में 21 रनों की जिम्मेदारी भरी पारी खेली। इस पारी के दौरान स्पोर्ट्स क्लब जालंधर के उज्ज्वल सबसे ज्यादा प्रभावशाली गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए अपने कोट के निर्धारित 4 ओवरों में मात्र 13 रन देकर 3 महत्वपूर्ण बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिया। वहीं उनका साथ निभा रहे अंशू ने भी अपने कोट के 4 ओवरों में 14 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स क्लब जालंधर के बल्लेबाजों ने शुरू से ही बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए बिना किसी दबाव के 19.02 गेंदों में 3 विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाते हुए मैच में जीत हासिल कर ली। इस दौरान टीम के सबसे प्रमुख बल्लेबाज हिमांशु रहे जिन्होंने 56 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 63 रनों की पारी खेली। वहीं शिवम ने भी 34 गेंदों में 31 रन बनाकर टीम की जीत को आसान बना दिया। इस पारी के दौरान कृष्णन क्रिकेट क्लब के सबसे सफल गेंदबाज सतनाम रहे जिन्होंने अपने कोटे के 4 ओवरों में 15 रन देकर दो विकेट हासिल किए। मैच के दौरान हिमांशु को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए मैन आफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------
शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी 10वीं पुलिस शहीद मॉटियर्स नॉर्थ जोन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के 11वें दिन अब एक ही मुकाबला खेला जाएगा। इसकी जानकारी प्रतियोगिता के मुख्य स्कोरर कुलभूषण सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि ग्रुप-डी में रखी गई यूपी टाइगर्स के उपलब्ध न होने से अब इस ग्रुप में मात्र तीन टीमें ही बची हैं। लिहाजा बुधवार को मैदान में डासा बार्डर क्रिकेट क्लब हरियाणा और जीएसआई श्रीनगर की टीमों के बीच एक मात्र मुकाबला ही हो सकेगा। उन्होंने बताया कि अब 2 जनवरी से शुरू होने वाले क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed