फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Special program on Yoga Day on 21st at Kathua Stadium

Kathua News: कठुआ स्टेडियम में योग दिवस पर विशेष कार्यक्रम 21 को

Mon, 16 Jun 2025 01:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 16 Jun 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Special program on Yoga Day on 21st at Kathua Stadium
कठुआ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आगामी 21 जून को मनाया जाएगा। उस दिन युवा सेवाएं एवं खेल विभाग कठुआ की ओर से कठुआ स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के सहयोग से जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रस्तावित इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। जन जागरूकता और सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए 17 से 20 जून तक विभिन्न योग सत्र आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

विभाग के गतिविधि प्रभारी परवीन सिंह लखनपुरिया ने बताया कि 17 जून को आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सार्वजनिक पार्कों और सामुदायिक केंद्रों में योग सत्र आयोजित किए जाएंगे जबकि 18 से 20 जून तक जिले के विभिन्न स्कूलों में प्रातःकालीन सभा के दौरान छात्रों एवं विद्यालय स्टाफ के साथ योगाभ्यास कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी सुनील कुमार संब्यान ने सभी नागरिकों, शिक्षकों, छात्रों और जनप्रतिनिधियों से इस विशेष आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेकर इसे सफल और यादगार आयोजन बनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed