फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Social distance is not being followed in the line for getting corona test done

कोरोना जांच कराने के लिए लग रही लाइन में सामाजिक दूरी का नहीं हो रहा पालन

विज्ञापन
Social distance is not being followed in the line for getting corona test done
कठुआ/लखनपुर। पिछले लगभग चार दिनों से लखनपुर के रास्ते प्रदेश में दाखिल होने वाले लोगों का आंकड़ा दोगुणा हो गया। नए साल और बर्फबारी का मजा लेने के लिए पर्यटक देशभर से जहां जम्मू कश्मीर का रुख कर रहे हैं, वहीं श्री माता वैष्णो देवी दर्शनों के लिए पहुंचने वाले भक्तों को भी लखनपुर में जांच के लिए घंटों कतार में लगना पड़ रहा है। इस दौरान कोरोना जांच के लिए लगने वाली लाइन में सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। प्रशासन भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। जिला प्रशासन के अनुसार जहां बीस हजार के लगभग लोग प्रदेश में दाखिल हो रहे थे वहीं अब यह आंकड़ा प्रतिदिन 40 से 50 हजार के बीच पहुंच गया है।
विज्ञापन

श्री माता वैष्णो देवी दर्शनों के लिए आ रहे भक्त प्रदेश के अन्य हिस्सों में बतौर पर्यटक भी घूमने की योजना के साथ पहुंचे रहे हैं। लखनपुर कॉरिडोर में बस, टैक्सी और टैंपो ट्रैवलर से आने वाले लोगों की जांच की जा रही है। रेल यातायात ठप होने के चलते सड़क मार्ग से आने वाले लोगों की संख्या में भारी इजाफा देखा गया है। जिसकी रौनक लखनपुर कसबे में भी देखी जा सकती है। रविवार को भी सुबह से लेकर देर रात तक प्रदेश में दाखिल होने वाले वाहनों की कतारें लखनपुर कॉरिडोर पर लगी रही। इसके साथ-साथ जांच काउंटरों पर भी लोग कोरोना जांच के लिए कतारों में लगे रहे। यात्रियों का कहना है कि न तो सोशल डिस्टेंसिंग है और न ही व्यवस्था। ऐसे में यह कोरोना जांच केंद्र की जगह कोरोना प्रसार केंद्र बनने के ज्यादा आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed