{"_id":"6a0cba925bb50a8b130534db","slug":"so-far-3228-applications-have-been-received-in-the-district-for-solar-energy-kathua-news-c-201-1-knt1008-132250-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सौर ऊर्जा के लिए जिले में अब तक 3228 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सौर ऊर्जा के लिए जिले में अब तक 3228 आवेदन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और स्मार्ट मीटरिंग कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गई
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और स्मार्ट मीटरिंग कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी और एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में बताया गया कि जिले में अब तक 3228 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 2993 आवेदकों ने सोलर पैनल लगाने के लिए विक्रेता चुना है। 1915 मामलों में पैनल स्थापित हो चुके हैं, जबकि 1828 स्थापित किए जा चुके हैं। इसके अलावा, 1792 मामलों में सब्सिडी दी जा चुकी की गई।
उपायुक्त ने योजनाओं की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अधिक से अधिक परिवारों को योजना से जोड़ने के लिए पंचायत, वार्ड और गांव स्तर पर जागरुकता शिविर आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि यह योजना न केवल बिजली खर्च कम करती है बल्कि पर्यावरण संरक्षण और नवीकरणीय ऊर्जा को भी बढ़ावा देती है।
स्मार्ट मीटरिंग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि कठुआ ने पिछले वित्त वर्ष में जम्मू संभाग में बेहतर प्रदर्शन किया है। उपायुक्त ने अधिकारियों को कवरेज और तेज करने पर जोर देते हुए कहा कि स्मार्ट मीटरिंग से पारदर्शिता, ऊर्जा दक्षता और उपभोक्ता सुविधा में वृद्धि होगी। बैठक में अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार छिब्बर, कार्यकारी अभियंता जेपीडीसीएल मोहम्मद शफी, एईई और संबंधित एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।