फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Snowfall in mountain of Bani and Malhar

पहाड़ों पर हिमपात, मैदानों में बूंदाबांदी

Tue, 05 Jan 2016 01:29 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 05 Jan 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
Snowfall in mountain of Bani and Malhar

नए साल के पहले सप्ताह में ही मौसम ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को कई दिनों से खिल रही धूप के बीच एकाएक बदलाव हुआ। सुबह से ही मैदानों में जहां बादलों का डेरा रहा तो पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी ने सर्दी को और बढ़ा दिया। इसके साथ ही बनी, डुग्गन, मल्हार आदि इलाकों में दिन भर बूंदाबांदी का सिलसिला भी जारी रहा।

विज्ञापन


छत्तरगलां, नुकनाली, जोड़ेयां माता पर्वत शृंखलाओं पर ताजा हिमपात से निचले इलाकों में कंपकपी बढ़ गई है। बसोहली, बिलावर और महानपुर के इलाकों में सुबह और रात के समय कोहरे की चादर बिछना शुरू हो गई है।
विज्ञापन


मौसम के मिजाज ने हर किसी को परेशान कर रखा है। सर्दी से अपने को बचाने के लिए लोगों ने कई तरह के तरीकों को अपनाना शुरू कर दिया है।

सूर्य देव जहां अपनी आंख मिचौली जारी रखे हुए हैं। वहीं सर्द हवाओं ने भी अपने तेवर कड़े कर दिए हैं। ऐसे में तापमान में गिरावट होने से लोगों को भारी परेशानियों सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को शहर में सर्द हवाओं ने अपने तेवर को कड़ा कर मौसम की बेरुखी को बढ़ा दिया है। लोगों ने दिनभर घर से बाहर कदम नहीं रखा और अपने-अपने तरीकों से सर्दी से बचने के उपाय किए।

सुबह धुंध के साथ दिन की शुरुआत हुई। दिनभर सूर्य देव आंखों से ओझल रहे। सोमवार को सुबह सड़कों पर रौनक भी कम दिखी। हालांकि स्कूलों में छुट्टियां होने से बच्चों और अभिभावकों को राहत मिली, लेकिन नौकरीपेशा लोगों को कड़ाके की सर्दी के बीच भी निकलना पड़ा। सर्द हवाओं के कारण लोग सिर से पांव तक ढके रहे।

तापमान में गिरावट और सर्द हवाओं के प्रकोप से बचने के लिए अलग-अलग उम्र के लोग विभिन्न तरीकों को आजमा रहे हैं। बडे़ बुजुर्ग जहां अलाव जलाकर या शाल ओढ़कर सर्दी से बचने के देसी तरीके अपना रहे हैं, वहीं युवाओं में माडर्न टोपियों से लेकर मफलर तक सर्दी से बचने के मुख्य उपायों में शामिल हैं।


शनिवार को युवाओं को गले में मफलर और युवतियों को सिर पर माडर्न टोपियों को डाले सर्दी से बचाव करते देखा गया। तरीका कोई भी हो, लेकिन इस बात को झुठलाया नहीं जा सकता कि सर्दी सबको परेशान कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed