{"_id":"58c0641a4f1c1b9465dc4b96","slug":"snow-on-the-mountains","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ों पर दूसरे दिन बर्फबारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ों पर दूसरे दिन बर्फबारी
kathua
Updated Thu, 09 Mar 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
snowfall
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के उच्च पर्वतीय इलाकों में लगातार दूसरे दिन बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। मौसम के बिगड़े मिजाज के बीच बारिश का सिलसिला भी जारी रहा। मैदानी इलाकों में बारिश ने भिगोया, तो पहाड़ी इलाकों में कई जगह ओले भी गिरे। इससे तापमान में भारी गिरावट आई है। जिले के बनी, मल्हार के इलाकों में चोटियां बर्फ से ढंक गईं।
विज्ञापन
पहाड़ों को सुबह से घेरे बादल छंटे तो चांदी से चमकते नजर आए। ढ़ग्गर, कोटी चंडियार, नुकानाली, डंडी गुट्टू, रोलका आदि इलाकों में बर्फबारी हुई है। इससे ठंड भी फिर से लौटने का अहसास हुआ। तापमान शून्य के आसपास बना रहा। वहीं निचले मैदानी इलाकों में बारिश का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा। सुबह से आसमान पर बादल छाए रहे। शाम ढलने तक रुक-रुक कर तीन से चार बार हुई बारिश ने लोगों को भीगने पर मजबूर किया।
विज्ञापन