{"_id":"e92b154c62be80b3bccc6939d74e824a","slug":"sikh-people-celebrated-birth-day-of-guru-gobind-singh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाशोत्सव मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाशोत्सव मनाया
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Sun, 17 Jan 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
गुरु गोबिंद सिंह के 350वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य पर रविवार को गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग तरफ सांझी में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पिछले तीन दिनों से जारी अखंड पाठ के भोग के बाद कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया।
जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष चरणजीत सिंह भोला कमेटी के अन्य सदस्यों सहित पहुंचे। उन्होंने गुरु के बताए मार्ग को जीवन की प्रेरणा बनाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह ने समस्त मानवता के लिए अपने परिवार का बलिदान किया। हमें अपने जीवन में उनका अनुसरण करना चाहिए।
इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव सरदार त्रिलोक सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार जसबीर सिंह, हरभजन सिंह, बलबीर सिंह, जतिंदर सिंह, मनमोहन सिंह, चरणजीत सिंह आदि मौजूद थे।