फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Signature Campaign Start from today Aganist Smart Electricity Meters

Kathua News: स्मार्ट मीटर के विरोध में आज से शुरू होगा हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
Signature Campaign Start from today Aganist Smart Electricity Meters
स्मार्ट मीटर को लेकर बैठक करते हुए संगठनों के सदस्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। गत दिनों शहर में स्मार्ट मीटर के विरोध में सड़क पर उतरे लोगों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की घटना के बाद आंबेडकर सेवा मूलनिवासी व जन जागृति मंच ने अब हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से जनता को इस मुहिम का हिस्सा बनाने का फैसला किया है।
बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान आंबेडकर सेवा मूल निवासी के प्रधान प्रदीप आंबेडकरी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के बाद उनके संगठन ने इस बारे में जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस के अधिकारियों से मिले थे। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों से अधिकारियों को अवगत कराते हुए प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज करने वाले थाना प्रभारी को निलंबित किए जाने की मांग की थी लेकिन एक सप्ताह भी जाने के बावजूद अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। शहर में धड़ाधड़ स्मार्ट मीटर लगाने का काम भी जारी है तो थाना प्रभारी भी अपने पद पर बने हुए हैं।
विज्ञापन

ऐसे में आंबेडकर सेवा मूलनिवासी और जन जागृति मंच ने अब फैसला किया है कि लोगों को इस मुहिम के साथ जोड़ने के लिए वीरवार से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की जाएगी। मुखर्जी चौक से शुरू होने वाले हस्ताक्षर अभियान को अलग-अलग दिनों में शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। जहां लोगों को स्मार्ट मीटर के नाम पर उनके साथ होने वाली लूट से भी अवगत कराया जाएगा। ताकि लोगों को इसके लिए जागरूक किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक सप्ताह तक इस कार्यक्रम का आयोजन करने के बाद वह लोगों के रुझान को देखते हुए अगली रणनीति पर विचार करेंगे। इस मौके पर जनजागृति मंच के गिन्नी कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट सुशील गुप्ता सहित कई अन्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed