{"_id":"6876a7930c4b923668005ae7","slug":"showing-ways-to-save-maize-which-is-getting-destroyed-by-armyworm-kathua-news-c-201-1-knt1008-121927-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सैनिक कीट से बर्बाद हो रही मक्की को बचाने की बता रहे राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सैनिक कीट से बर्बाद हो रही मक्की को बचाने की बता रहे राह
Wed, 16 Jul 2025 12:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
खेतों में जाकर किसानों को जागरूक कर रहा विभागकठुआ/रामकोट। प्रदेश में मक्की की फसल पर सैनिक कीट के हमले की पुष्टि होने के बाद कृषि विभाग सतर्क हो गया है। अमर उजाला ने मामले को प्राथमिकता से उठाते हुए विभाग के संज्ञान में लाया था।
इसके बाद विभागीय टीमें खेतों में जाकर नुकसान के आकलन के साथ ही किसानों को हिदायतें दे रही हैं। रामकोट तहसील के अलग-अलग इलाकों में फालआर्मी वर्म के हमले से मक्की की फसल खराब होने के मामले सामने आ रहे हैं जिससे किसान चिंता में हैं।
बनी सब डिवीजन में अलग-अलग जगह पर सैनिक कीट से फसलों की बर्बादी की चिंता लेकर किसान विभाग के पास पहुंचना शुरू हो गए हैं। किसानों ने मक्की की फसल के बचाव के लिए कृषि विभाग से इसको समाप्त करने के लिए किसानों को उचित तरीके से समझने की मांग रखी थी। वहीं मक्की की फसल में फॉल आर्मी वर्म के प्रकोप की आशंका को देखते हुए कृषि विभाग जोन नगरोटा गुजरु ने किसानों से सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
वरिंदर गुप्ता ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग पंचायतों से फॉल आर्मी कीट मक्की की फसल को हुई व्यापक क्षति की जानकारी दी जा रही है। इस कीट के संक्रमण की निगरानी के लिए विभागीय अधिकारियों की एक टीम का गठन किया है। बताया कि फॉल आर्मी वर्म का यह प्रकोप पिछले चार वर्ष से जारी है।
उप जिला कृषि अधिकारी रवि शर्मा के अनुसार दो टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने सोमवार को जोन की अलग-अलग पंचायतों में जाकर फाॅल आर्मी वर्म से हो रहे नुकसान को जांचा और उचित रोकथाम के तरीके बताए। मक्की की फसल पर केमिकल के छिड़काव के साथ ही रोका जा सकता है।