{"_id":"67b242e23305337593043700","slug":"shortage-of-drinking-water-kathua-news-c-201-1-knt1006-117464-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: अमुआला में पेयजल किल्लत से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: अमुआला में पेयजल किल्लत से लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोट
तहसील के अमुआला में पेयजल किल्लत के कारण लोग परेशानियों का सामना कर रहे हैं। पंचायत के पूर्व सरपंच मनोहर लाल गुप्ता ने बताया कि जल शक्ति विभाग की जल आपूर्ति में कमी आने के कारण लोग पेयजल के लिए प्राकृतिक स्रोतों पर निर्भर हो गए हैं। ग्रामीण सिर पर पानी ढोकर घरों की जरूरत पूरी कर रहे है।
उन्होंने बताया कि बारिश नहीं होने के कारण बसंतर नाले में स्थित स्रोत में पानी कम हो गया है, जिस वजह से पानी की किल्लत की समस्या आ रही है। इस संबंध में उन्होंने ग्रामीणों के साथ एडीसी बिलावर विनय खोसला से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग रखी है। इसके साथ गांव में सिंचाई के लिए बनी कूलों के सूखने के कारण भी सिंचाई व्यवस्था प्रभावित है। इस कारण गेहूं की फसल और अन्य रबी फसलें सूखने के कगार पर हैं। कूलों के मरम्मत की मांग भी उन्होंने एडीसी के समक्ष रखी है।