{"_id":"c79da0d821e30e455bf0d9b0b533b196","slug":"shiv-sena-protest-in-case-of-jnu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव सेना ने जेएनयू मामले में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव सेना ने जेएनयू मामले में किया प्रदर्शन
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू में देश विरोधी नारेबाजी करने वालों विद्यार्थियों को कड़ी सजा देने की मांग पर बुधवार को शिव सेना बाला साहब ठाकरे ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हटली मोड़ के पास हाईवे जाम कर सभी देश विरोधी तत्वों को कड़ी सजा देने की मांग की।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे जिला प्रधान अरुण शर्मा ने कहा कि क्या विडंबना है कि देश के नामी शिक्षण संस्थान में देश विरोधी नारेबाजी होती है और देश की दो पार्टियां इस नारेबाजी को अपने वोट बैंक के लिए इस्तेमाल कर रही हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जेएनयू मामले पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है और न ही देश विरोधी नारेबाजी करने वालों को पकड़कर कड़ी सजा देने की कोशिश की है।
विज्ञापन
इस मौके पर राज्य सलाहकार राधे राधे ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री भारत को युवा देश करार देते हैं, लेकिन देश का युवा ही जब देश विरोधी नारेबाजी करे, तो सत्ताधारी दलों को सोचना होगा कि वे देश को वह किस दिशा में ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिव सेना देश विरोधी तत्वों को कत्तई सहन नहीं करेगी।