फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Seminar Organised in School

Kathua News: अंतर विद्यालय संगोष्ठी में छात्रों ने यातायात नियमों के पालन पर दिया बल

विज्ञापन
Seminar Organised in School
सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन पर प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
कठुआ। सड़क सुरक्षा माह के समापन समारोह के रूप में कठुआ के जम्मू संस्कृति स्कूल में अंतर विद्यालय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा पर आयोजित संगोष्ठी में छात्रों ने यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रकाश डाला। संगोष्ठी में कठुआ के दस विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। जम्मू संस्कृति स्कूल को प्रथम स्थान, करतार पब्लिक स्कूल को दूसरा, सेंट जेवियर्स कांवेंट को तीसरा पुरस्कार दिया गया। वहीं, जेके पब्लिक स्कूल बरवाल को प्रथम सांत्वना और सीएमपी कांवेंट हायर सेकेंडरी स्कूल को द्वितीय सांत्वना पुरस्कार हासिल हुआ। स्कूल की प्रधानाचार्य मिली सुंबड़िया ने सत्र का आगाज करवाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडीडीसी और विशिष्ट अतिथि सीईओ मंगत राम शर्मा और विशेष आमंत्रित के रूप में अध्यक्ष जम्मू संस्कृति स्कूल हरप्रीत आनंद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed