फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Security wall of government school damaged

Kathua News: सरकारी स्कूल की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त

Thu, 17 Jul 2025 12:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 17 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Security wall of government school damaged
मिडिल स्कूल बडोला के पास क्षतिग्रस्त हुई लगाई गई सुरक्षा दीवार। स्रोत : जागरूक पाठक
स्कूल से 40 फीट की दूरी पर लगाई गई थी सुरक्षा दीवार, बारिश में हुआ नुकसान
विज्ञापन

बिलावर। मिडिल स्कूल बडोला के पास बनाई गई सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे स्कूल की इमारत को खतरा है।
स्थानीय निवासी अक्षय शर्मा, सुरेंद्र, रामलाल, शिव कुमार और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल से लगभग 40 फीट की दूरी पर सुरक्षा दीवार लगाई गई थी जो बरसात के मौसम में क्षतिग्रस्त हो गई है।लोगों ने बताया कि सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने के कारण स्कूल की इमारत पर खतरा मंडराने लगा है और खेल मैदान भी भूस्खलन की चपेट में आ गया है।

लोगों ने कहा कि कई महीने पूर्व क्षतिग्रस्त हुई सुरक्षा दीवार की जानकारी लोगों ने संबंधित विभाग को दी थी मगर विभाग ने समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। लोगों ने कहा कि इलाके में बारिश का दौर जारी है और अगले दो महीने तक रहेगा। अगर जल्द क्षतिग्रस्त हुई सुरक्षा दीवार को ठीक नहीं किया तो आने वाले दिनों में इमारत भूस्खलन की चपेट में आ जाएगी। लोगों ने सरकार से क्षतिग्रस्त हुई सुरक्षा दीवार को जल्द ठीक करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed