{"_id":"61ef08d255a4791c7e7b9066","slug":"security-kathua-news-jmu252543081","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस पर आईबी से हाईवे तक रहेगा कड़ा सुरक्षा घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस पर आईबी से हाईवे तक रहेगा कड़ा सुरक्षा घेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। एक ओर राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। वहीं समारोह की सुरक्षा को लेकर अंतरराष्ट्रीय सीमा(आईबी) से हाईवे तक चाक चौबंध प्रबंध कर दिए गए हैं।
अंतरराष्ट्रीय सीमा की संवेदनशीलता को देखते हुए जहां हाईवे पर अतिरिक्त नाकेबंदी की गई है वहीं अंतरराष्ट्रीय सीमा से आने वाले सभी रूट पर भी सुरक्षा पहरे को और कड़ा कर दिया गया है। पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस पर भी दोहरी चुनौती है।
कठुआ जिले से सटे पंजाब के सभी बार्डर भी सील कर दिए गए हैं। हाल के समय में पंजाब में सामने आई आतंकी गतिविधियों के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस आंतरिक सुरक्षा से भी कोई समझौता नहीं करना चाहती है। लखनपुर बार्डर पर भी प्रदेश में दाखिल होने वाले वाहनों की गहन जांच का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन
हाईवे पर सीसीटीवी से भी आने जाने वाले वाहनों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने संवेदनशील इमारतों के साथ साथ आतंकी टारगेट पर रहे थानों की भी सुरक्षा को बढ़ा दिया है। आईबी पर सीमा सुरक्षा बल की पहली पंक्ति का सुरक्षा का घेरा तो है ही, भीतरी इलाके में भी सेना, एसओजी, सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त रूप से तैनात रखा गया है।
जीरो लाइन से लेकर हाईवे तक के इलाके को गणतंत्र दिवस से पूर्व कई दफा खंगाला जा रहा है। खासकर दरियाई नालों व सटे इलाकों में गश्त और नाकों से सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं।
संवेदनशील रूट पर रखी जा रही नजर
जिला पुलिस प्रमुख रमेश चंद्र कोतवाल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा के इलाकों में सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। उपलब्ध सुरक्षा बलों के साथ सुरक्षा को कई गुना बढ़ाया गया है। संवेदनशील रूट पर नजर रखी जा रही है। नेशनल हाईवे पर भी सुरक्षा घेरे को मजबूत करते हुए नाके लगाए गए हैं।