फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   security increased in border area

जीरो लाइन से हाईवे तक पैनी नजर

Mon, 04 Jan 2016 01:07 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Jan 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
security increased in border area

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों में अभी समय है लेकिन पठानकोट में हुए आतंकी हमले के चलते सुरक्षा के बंदोबस्त अभी से कड़े किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


शहर सहित आसपास और दूरदराज इलाकों में संवेदनशीलता के लिहाज से सुरक्षा बलों की तैनाती का सिलसिला शुरू हो गया है।

लेकिन सबसे कड़ा सुरक्षा घेरा भारत पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लेकर जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे तक के इलाके में रहेगा। आईबी पर सीमा सुरक्षा बल की पहली पंक्ति की सुरक्षा का घेरा तो है ही भीतरी इलाके में भी सेना, एसओजी, सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त रूप से तैनात रखने की योजना है।
विज्ञापन


जीरो लाइन से लेकर हाईवे तक के इलाके को गणतंत्र दिवस से पूर्व कई दफा खंगाला जाएगा। खासकर दरियाई नालों व सटे इलाकों में गश्त और नाकों से सुरक्षा के इंतजाम कड़े रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस विभाग के एक अधिकारी के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर जिस तरह के हालात पिछले कुछ महीनों से रहे हैं और हाल ही में पठानकोट में हुए आतंकी हमले के कारण गणतंत्र दिवस समारोह का समय और भी संवेदनशील रहेगा।

इसके लिए सुरक्षा इंतजामों के प्लान की बार बार समीक्षा की जाएगी। आतंकी घुसपैठ के पुराने रास्तों पर निगरानी को बढ़ाया गत दिवस से ही बढ़ाया गया है। इसके साथ ही किसी भी सूरत में गणतंत्र दिवस समारोह में कोई खलल नहीं पड़ने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed