फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Security forces searched the Kandi forests on the second day as well

Kathua News: सुरक्षाबलों ने दूसरे दिन भी खंगाले कंडी के जंगल

Tue, 22 Apr 2025 01:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 22 Apr 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Security forces searched the Kandi forests on the second day as well
कमाड के इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाते सुरक्षाबल। संवाद - फोटो : kathua
गरा, कमाड और आसपास के गांवों से जुड़ते जंगलों में पांच घंटे तक चलाया तलाशी अभियान
विज्ञापन

जंगलों के अलावा इलाके से जुड़ते नदी-नालों का चप्पा-चप्पा खंगाला
हीरानगर। उपमंडल के कंडी इलाके में सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। गांव रसाना में रविवार को मंदिर के पुजारी की ओर से तीन संदिग्ध देखे जाने की जानकारी के बाद सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी रहा।
एसओजी और पुलिस की टीम ने सोमवार सुबह 6 बजे इलाके से लगते जंगलों और नालों में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने गरा, कमाड और आसपास के गांवों से जुड़ते जंगलों में पांच घंटे तक तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने जंगलों के अलावा इलाके से जुड़ते नदी-नालों का चप्पा-चप्पा खंगाला। फिलहाल सुरक्षाबलों को कोई सफलता हासिल नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा बल लगातार इस इलाके पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

इस इलाके में संदिग्ध देखे जाने की सूचना के बाद न सिर्फ कंडी क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, बल्कि हाईवे पर भी विशेष नाके लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। वहीं, सीमावर्ती इलाकों से लेकर हाईवे और कंडी के संपर्क मार्गों पर पुलिस नाके लगाकर वाहनों की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed