{"_id":"6757eee863705b54cf064f6a","slug":"security-forces-continue-search-operation-at-second-day-in-kathua-kathua-news-c-10-1-jmu1045-499620-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: संदिग्धों की तलाश में दूसरे दिन भी सर्च ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: संदिग्धों की तलाश में दूसरे दिन भी सर्च ऑपरेशन जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ/हीरानगर। दयालाचक छलां मार्ग के नजदीक परंगोली में तीन से चार हथियारबंद संदिग्ध देखे जाने की सूचना के बाद क्षेत्र में तलाशी अभियान लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। सुरक्षाबलों ने अपना दायरा बढ़ाते हुए आसपास के क्षेत्रों में भी सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों को भी अच्छी तरह से खंगाला जा रहा है। जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे के निकटवर्ती कंडी इलाके में संदिग्धों की मौजूदगी की संभावना को देखते हुए सुरक्षाबलों ने दूसरे दिन भी परंगोली और आसपास के जंगलों को खंगाला। इस दौरान सैड सोहल से लेकर परंगोली तक के जंगल में संदिग्ध हथियारबंदों की तलाश में सुरक्षाबल जुटे रहे। ताजा घुसपैठ से लेकर मौसम खराब होने के बीच आतंकियों के इस इलाके में छिपे होने की हर संभावना को शून्य करने के लिए सुरक्षाबल जुटे हुए हैं।