फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Second Day Cricket Match of Police Memorial Tournament Also Abandoned Due to Rain

Kathua News: दूसरे दिन भी स्थगित रही पुलिस मार्टियर्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
Second Day Cricket Match of Police Memorial Tournament Also Abandoned Due to Rain
- दिन भर खेल स्टेडियम के मैदान को सुखाने में जुटे रहे आयोजक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। बारिश के चलते पुलिस मार्टियर्स नार्थ जोन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता शनिवार को भी स्थगित रही। आयोजकों के अनुसार लगातार बारिश के कारण मैदान में फिसलन को देखते हुए मैच न करवाने का फैसला लिया गया है।

पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने उत्तर भारत की इस बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता पर ब्रेक लगा दी है। मैदान में जुटने वाले दर्शकों के साथ आयोजकों में भी इसको लेकर निराशा दिखी। हालांकि रविवार को मौसम साफ रहने की संभावना को देखते हुए आयोजक दिन भर खेल स्टेडियम के मैदान को सुखाने में जुटे रहे।
विज्ञापन

आयोजकों में शामिल शहीद वेलफेयर कमेटी के प्रधान रविंदर सिंह सलाथिया ने बताया कि दो दिनों से जारी बरसात के कारण प्रतियोगिता के तीन मैचों को स्थगित करना पड़ा है जबकि एक मैच में दोनों टीमों को एक-एक अंक देना पड़ा। रविवार को मौसम के साफ रहने की संभावना है, लिहाजा मैदान को सुखाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि रविवार को सुबह के सत्र में विक्की इलेवन पठानकोट और संधू क्रिकेट क्लब लुधियाना और दोपहर के सत्र में केकेआर मढ़ीन और भवानी क्रिकेट क्लब नई दिल्ली के बीच होने वाले मैचों की तैयारी की जा रही है। स्थगित किए गए तीनों मैच 30 दिसंबर को लीग मैचों के संपन्न होने के बाद करवाए जाएंगे। इसकी तिथि जल्द तय कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed