{"_id":"6668ef8f476ac24b390b95b6","slug":"search-operation-kathua-news-c-201-1-knt1008-110354-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: दूसरे दिन भी अमरजीत के हत्यारों का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: दूसरे दिन भी अमरजीत के हत्यारों का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। उपमंडल के मेला गांव के अमरजीत हत्या मामले में पुलिस ने जांच तेज तो की है लेकिन अभी तक हत्यारों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। मंगलवार को भी पुलिस ने इस गांव के साथ लगते कमाड और उसके आसपास के जंगलों को बारीकी से खंगाला। कुछ लोगों से पूछताछ भी की।
मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच टीम के प्रभारी बॉर्डर डीएसपी धीरज काटोच ने कहा कि टीम की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। विभिन्न जगहों पर तलाशी और दबिश चल रही है। दिन रात एसआईटी हर एंगल से इस मामले की तफ्तीश कर रही है। उन्होंने कहा, कहां और किससे पूछताछ की जा रही है यह फिलहाल बताना सही नहीं होगा। सिर्फ इतना ही बता सकते हैं कि करवाई तेजी से चल रही है। वहीं इस घटना से मेला गांव और उसके आसपास के गांवों में अभी भी दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि जब तक हत्यारे पकड़े नहीं जाते तब तक दहशत का माहौल बना रहेगा, इसलिए बेहतर होगा कि पुलिस जल्द उन्हें गिरफ्तार करे।
बता दें कि रविवार रात को इस गांव के निवासी एवं दवा विक्रेता अमरजीत की गला रेत कर हत्या कर दी गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने सोमवार को करीब 7 घंटे हाईवे और 1 घंटे रेलवे ट्रैक बंद कर इंसाफ की मांग की।